छठ पर्व पर उत्राण से लालकुआं के लिए 14 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन, मुरादाबाद में 11:15 बजे पहुंचेगी

गोरखपुर। दीपावली के बाद छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्राण से लालकुआं के बीच एकतरफा त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09121 उत्राण-लालकुआं विशेष ट्रेन 14 नवंबर 2026 को उत्राण से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन भरूच, वडोदरा, गोधरा और रतलाम होते हुए अगले दिन कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, हापुड़ और अमरोहा स्टेशन से गुजरेगी। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी और 11:53 बजे रामपुर से रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 9, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 8 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था से छठ पर्व के बाद यात्रियों को लालकुआं तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।