खो खो प्रतियोगिता के विजेता उपविजेताओं को मिले मेडल

संकिसा।बुधवार को बाबा रामदेव चोखे लाल इंटर कॉलेज (अवंती बाई नगर) अछरौडा में माध्यमिक विद्यालय जनपद को प्रयोगिता का आयोजन किया गया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में रामदीन चोखे लाल इंटर कॉलेज अछरौडा,विलासों देवी इंटर कॉलेज देवशनी,आदर्श स्वरूप इंटर कॉलेज जहानगंज नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज श्योंगनपुर आदि कॉलेजों के प्रतिभागियों ने भाग लिया अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के पुत्र संदीप शाक्य ने विजेता एवं उपविजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरण किये।इस दौरान गेंदालाल प्रबंधक, शिवकुमार मिश्रा,अनिल पाल, सुनील,शैलेंद्र कुशवाहा,नेहा भारद्वज,आरती देवी,अंकित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।