एटा: भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, राष्ट्रीय सचिव ने दी थाने में तहरीर.!

*एटा: भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, राष्ट्रीय सचिव ने थाने में दी तहरीर।*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़✍️*


एटा (अवागढ़)।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरेआम गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर संगठन में भारी आक्रोश है। मामले में बीकेयू (भानु) के राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार ने रविवार को अवागढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवागढ़ कस्बे के विवेकपुरी निवासी और बीकेयू भानु के राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, हिन्दू एकता समूह के अध्यक्ष शुभम हिन्दू और उपाध्यक्ष अतुल लोहार भी उपस्थित थे।
आरोप है कि इस पोस्ट पर रोहित नामक एक अज्ञात व्यक्ति, जिसकी इंस्टाग्राम आईडी "96.43896286" है, ने बेहद आपत्तिजनक, अश्लील और भद्दी गालियां देते हुए सार्वजनिक टिप्पणी की। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने न केवल अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को सरेआम जान से मारने की स्पष्ट धमकी भी दी।
इस कृत्य से संगठन के कार्यकर्ताओं और समाज के कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। थाना प्रभारी अवागढ़ को दी गई तहरीर में मुकेश कुमार ने कहा है कि इस धमकी के बाद से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सता रही है। पुलिस को शिकायत के साथ सबूत के तौर पर उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी का स्क्रीनशॉट भी सौंप दिया गया है।
तहरीर के माध्यम से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से उक्त इंस्टाग्राम आईडी धारक की जल्द पहचान की जाए और उसके खिलाफ गाली-गलौज, शांति भंग करने, आपराधिक धमकी और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर मुकेश फौजी,शुभम हिंदू संस्थापक हिंदू एकता समूह, ओमतोमर, अतुल लोहार , लखन कठेरिया,अंकुश, निकुंज , सुदीप आदि लोग मौजूद रहे।�

रिपोर्ट:रमेश जादौन एटा।