एटा/जलेसर: नगला भूड़ में चोरों का आतंक, दो समर्सेबिलों की कोठरियों से इनवर्टर, डीएपी सहित अन्य सामान चोरी

*एटा/जलेसर: नगला भूड़ में चोरों का आतंक, दो समरसेबल की कोठरियों से इनवर्टर, डीएपी समेत अन्य सामान चोरी।*

जलेसर/एटा। जनपद एटा के जलेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुन्हेरा के गांव नगला भूड़ और नगला मितन में अज्ञात चोरों ने दो समरसेबल की कोठरियों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कोठरियों में रखा इनवर्टर, डीएपी खाद के बोरे सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने दोनों गांवों के बीच में स्थित समरसेबल की कोठरियों पर धावा बोल दिया। नगला भूड़ निवासी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चोर उनकी समरसेबल की कोठरी का जंगला काटकर अंदर घुसे और वहां रखा इनवर्टर सहित अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए।

वहीं, नगला मितन निवासी ठाकुर साहब की समरसेबल की कोठरी से भी डीएपी खाद के बोरे और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई है। एक ही रात में दो स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ितों की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ जलेसर थाने में तहरीर दी गई है। अब ग्रामीणों को पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। देखना होगा कि पुलिस इन चोरी की घटनाओं का खुलासा कब तक कर पाती है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कब तक सफलता मिलती है। यह तो आगामी समय ही बताएगा।�


*रिपोर्ट : �रमेश जादौन जलेसर, एटा।*