आरपीएम पब्लिक स्कूल में डांडिया रास की धूम

हाथरस। नवरात्रि के अवसर पर आरपीएम पब्लिक स्कूल में डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक क्षमा शर्मा और अविन शर्मा ने किया। क्षमा शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं। अविन शर्मा ने भी छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार पचौरी, उपप्रधानाचार्या चंदना वांठिया, उपप्रधानाचार्य गौरी शंकर शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, यतेंद्र शर्मा सहित शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।