आंगनमिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण और मातृ स्वास्थ्य पर संवाद कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व मितानिनों का सम्मान, महिलाओं की खेल गतिविधियां और न्यौता भोज आयोजित

बैकुण्ठपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनमिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं, बच्चों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित विषयों पर संवाद किया गया कुड़ेली आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का सम्मान किया गया। यहां ?मेरी पौष्टिक थाली? का प्रदर्शन, सफलता की कहानी का वाचन, न्यौता भोज, सुपोषण चौपाल और महिलाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न थीम आधारित गतिविधियां भी कराई गईं ग्राम पंचायत बड़ेसाल्ही के नवापारा, रताजीपारा और साधनडांड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों में सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान से जुड़ी गतिविधियां आयोजित हुईं सेक्टर भैसवार के ओदारी, नवापारा, अकालसराई, माझरपारा, भट्ठीपारा और जमतीकरा के छह आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी आंगनमिलन कार्यक्रम हुए। यहां अतिथियों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान किया गया। मातृ संवाद, महिलाओं की खेल गतिविधियां और पोषण पर चर्चा के साथ ?हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा? अभियान की जानकारी दी गई।सेक्टर रजौली के आंगनबाड़ी केन्द्र धनपुर में कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान, महिलाओं की खेल गतिविधियां, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, न्यौता भोज और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।आंगनबाड़ी केन्द्र हथबर में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) एवं ग्राम पंचायत जमगहना की सरपंच की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। महिलाओं और ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मातृ संवाद और न्यौता भोज के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन तथा महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों का सम्मान किया गया कार्यक्रमों का उद्देश्य पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों से समुदाय की सहभागिता को मजबूत करना रहा।