जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता मेंआयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधौटांडा में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों का समय से निस्तारण कराया जाये तथा भूमि से सम्बन्धित प्रकरण में क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। ?। ?

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा गोमती उद्गम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्गम स्थल पर कराए जा रहे शौचालय निर्माण एवं सीसी रोड़ निर्माण के कार्य को देखा?। निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी और कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।
थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, डीएफओ, उप जिलाधिकारी कलीनगर, थानाध्यक्ष, लेखपाल, सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे