सुभाष चौराहे पर 600 किलो नकली पनीर बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद।फिरोजाबाद के खाद्य विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब सुभाष चौराहे पर 600 किलो सिंथेटिक (नकली) पनीर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, खाद्य विभाग को पिछले कुछ समय से नकली पनीर की सप्लाई को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। मुखबिर से मिली एक पुख्ता जानकारी के आधार पर थाना दक्षिण पुलिस और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने सुहाग नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।

इस दौरान चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 600 किलो नकली पनीर, ₹42,500 नकद, एक बोलेरो पिकअप गाड़ी और पांच प्लास्टिक के ड्रम बरामद किए गए। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट: बबलू फरमान, फिरोजाबाद

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: