फिरोजाबाद में बदला मौसम का मिजाज, तेज गरज और मूसलधार बारिश से मिली राहत

फिरोजाबाद: भीषण गर्मी और उमस से बेहाल फिरोजाबादवासियों को शुक्रवार सुबह मौसम ने राहत दी। तड़के अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दिन में लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे और गर्मी से निजात पाने के लिए तरकीबें आज़मा रहे थे।

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई स्कूलों में छात्र समय पर नहीं पहुंच पाए। हालांकि, मौसम में इस बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा।

बबलू फरमान, फिरोजाबाद

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: