पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के जन्म दिवस पर भाजपा शहरी मंडल द्वारा श्री कृष्ण गौशाला में की गई हरे चारे की सेवा

रतिया (सुनील कुमार)

आज नवनियुक्त भाजपा शहरी मंडल के सदस्यों ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण गौशाला में पहुंचकर हरे चारे की सेवा की नवनियुक्त भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष अंकित सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया की आज पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का जन्मदिन है इस उपलक्ष में भाजपा शहरी मंडल की टीम द्वारा उनके लंबी आयु की कामना करते हुए श्री कृष्ण गौशाला में हरे चारे की सेवा की गयी व गौमाता का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर भाजपा शहरी मंडल की नवनियुक्त टीम के सभी सदस्य व भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।