शहरी मंडल अध्यक्ष सिंगला ने की कार्यकारिणी घोषित रिकी मोंगा महामंत्री, नीटू गोयल मीडिया प्रभारी नियुक्त

रतिया, (सुनील कुमार) रतिया भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला ने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा , पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ,व भाजपा के संगठन के अन्य पदाधिकारीयों से विचार विमर्श के पश्चात रतिया भाजपा इकाई का गठन किया है जिसके तहत शहरी उपाध्यक्ष के तौर पर सत्यनारायण जांगड़ा, जयप्रकाश लाली, नीरूरमेश गर्ग, प्रवीण गर्ग, को नियुक्त किया गया है, वहीं महामंत्री के तौर पर रिकी मोंगा, लखविंदर सिंह को नियुक्त किया गया है इसके अलावा सचिव के तौर पर मिट्ठू सैनी, गोरखाराम कंबोज जैकी गर्ग ,बगीचा सिंह,महेंद्र कौर को नियुक्त किया गया है इसके अलावा कार्यालय सचिव समीर सैनी को बनाया गया है वहीं भाजपा शहरी मंडल का कोषाध्यक्ष रवि भारती व सह कोषाध्यक्ष मंजू मोंगा को नियुक्त किया गया है।वहीं मंडल का आईटी सेल प्रमुख जगतार सिंह को नियुक्त किया गया है वहीं मीडिया प्रभारी के तौर पर नीटू गोयल को नियुक्त किया गया है।