पीलीभीत में भारत रत्न भारतीय संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को कांग्रेसियों ने मनाया।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में भारत रत्न भारतीय संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को कांग्रेसियों ने मनाया।


भारत रत्न,भारतीय संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती के उपलक्ष में आज शहर के जाटों वाले चौराहे पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता (गोल्डी) के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 135 की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में बाबा जी के संविधान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गोल्डी द्वारा संविधान के निर्माण विषय में जानकारी दी गई।उन्होंने बताया भारतीय संविधान सभी नागरिकों के स्वाभिमान,संवाद,अधिकार की गारंटी है।अगर भारत की जनता कोई भी किताब विषय नहीं पड़ती है तब भी कोई दिक्कत नहीं है,परंतु यदि संविधान नहीं पढ़ते हैं, तो आप भारतीय नागरिक के अधिकारों से वंचित रहेंगे और ना ही अधिकार कर्तव्य की अभिभूति करके एक अच्छे राष्ट्र व समाज का निर्माण ही कर सकते हैं। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस जनों को संविधान की प्रतियां भेंट की गई।आपस में एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जयंती को हर्षोल्लाह तरीके से मनाया गया आज के इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीरज विक्रम पंडित आशुतोष अग्निहोत्री, कृष्णा पटेल,आलोक कोहली, हनीफ अंसारी शादाब शेख,मास्टर राकेश गंगवार जी, अशोक भारती , रेहाना परवीन, नफीसा शेख, जुल्फी सा , अलीशा अंसारी, अजीजुर्रहमान , मौलाना तस्लीम, राजीव अग्रवाल,गुड्डू शर्मा, इकबाल, रोहित शर्मा,हैदर अली,राजेश गंगवार,फैज अंसारी तुषार सोनकर, नवल किशोर,अंशु वाल्मीकि आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने जोश और खरगोश के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई कार्यक्रम का समापन सुक्ष्म जलपान से करा गया।