पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली डॉ राकेश सिंह के निर्देशन में शासन के द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली मार्च माह में आया अव्वल

राजेश गुप्ता संवाददाता

पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली डॉ राकेश सिंह के निर्देशन में शासन के द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली मार्च माह में आया अव्वल।
पीलीभीत 31वे नंबर पर रहा तथा थाना करेली एवं महिला थाना प्रथम रहा।


डॉ0 राकेश सिंह,पुलिस महानिरीक्षक,बरेली परिक्षेत्र,बरेली के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन द्वारा जारी रैंकिंग में माह मार्च?2025 में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में 'प्रथम स्थान' प्राप्त किया। आपको बता दें विगत आठ माह (अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर,नवम्बर,दिसम्बर- 2024 व जनवरी,फरवरी, मार्च-2025) में लगातार बरेली परिक्षेत्र द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
माह मार्च 2025 में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली ने 59 वां ,जनपद बदायूँ ने 9वां ,जनपद शाहजहांपुर ने 11 वां,जनपद पीलीभीत ने 31 वां स्थान प्राप्त किया है तथा परिक्षेत्र के जनपद पीलीभीत के थाना करेली व महिला थाना ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लगातार विगत आठ माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उ0नि0 शालू,कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।परिक्षेत्र के जिन जनपदों / थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नही रहा है उनके कार्यो की समीक्षाकीजायेगी।