जब दर्द के आगे बढ़ा इंसानियत का हाथ

जब दर्द के आगे बढ़ा इंसानियत का हाथ

अम्बेडकर नगर

गणपतपुर नेवारी की रहने वाली जन्नतुन निशा, पत्नी इशहाक अहमद, विगत 15 दिनों से असहनीय दर्द में थीं। उनके कूल्हे की हड्डी टूट जाने के कारण उनका चलना-फिरना असंभव हो गया था। लेकिन सबसे बड़ी पीड़ा थी आर्थिक तंगी, जिसने उनके इलाज की राह को मुश्किल बना दिया था ऐसे कठिन समय में उत्कर्ष महिला कल्याण सेवा संस्थान और आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, आलापुर, अंबेडकरनगर आगे आए और अध्यक्ष घनश्याम जी के नेतृत्व में उनके उपचार की पहल की गई। डॉ. एस. पी. चक्रवर्ती, डॉ. आर. एन. और के सहयोग से उन्हें डॉ. आशुतोष के हड्डी अस्पताल बसखारी में भर्ती कराया गया। आज दिनांक 01/04/2025 समय 4 बजे उनका सफल ऑपरेशन कराया गया।यह सिर्फ एक इलाज नहीं था, बल्कि यह मानवता की एक मिसाल थी?जहां जाति, धर्म और सीमाओं से परे एक इंसान का दर्द महसूस किया गया और उसे कम करने का हरसंभव प्रयास किया गया। सेवा और सहयोग की इस भावना ने एक टूटती उम्मीद को फिर से जीवित कर दिया, यह साबित करते हुए कि जब इंसानियत साथ हो, तो कोई भी दर्द असहनीय नहीं रहता।