नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नगला बीच मे स्वागत

फिरोजाबाद:गुरुवार को कॉंग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव का टूण्डला से एटा गुजरते हुएकस्बा नगला बीच मे पुराने कांग्रेसी मनोज गुप्ता द्वारा अपने निवास पर स्वागत सत्कार किया गया। नवनियुक्त कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि कॉंग्रेश हमेशा से गरीबो के साथ रही है। हर गरीब,पीड़ित मजदूर की समस्या कॉंग्रेश की समस्या है। हमारा हर कार्यकर्ता पीड़ितों के दुख दर्द में साथ खड़ा है। उन्होंनेकार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती लाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उभरेगी।
जिलाध्यक्ष ने बैठक में स्थानीय मुद्दों जैसे बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाकर कांग्रेस को मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, प्रभात गुप्ता, राजवीर दिवाकर, मुकेश कुमार,लाला एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपने पुराने काँग्रेस साथियो को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया और जनता के बीच रह कर पीड़ितों के साथ खड़े रहने की बात कही।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: