सोशल साइट्स पर लगातार पैनी नजर रखने वाले सोशल मीडिया सेल बदायूं के पुलिस कर्मियों को डॉ राकेश सिंह आईजी बरेली जोन बरेली के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

राजेश गुप्ता संवाददाता

सोशल साइट्स पर लगातार पैनी नजर रखने वाले सोशल मीडिया सेल बदायूं के पुलिस कर्मियों को डॉ राकेश सिंह आईजी बरेली जोन बरेली के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।


पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली डॉ राकेश सिंह के द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर जनपद बदायूँ की सोशल मीडिया सेल टीम के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को विगत 03 माह में उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्विटर सेवा (एक्स) के तहत जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण,फेसबुक एवं इस्टांग्राम पर पुलिस के सराहनीय कार्यों का प्रचार- प्रसार करने एवं सभी न्यूज चैनल,सोशल साइट्स पर सर्तक दृष्टि रखने हेतु उ0नि0 ना0पु0 सुमित कुमार शर्मा,कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक सिहं, मुख्य आरक्षी ना0पु0 अरविन्द सिहं,मुख्य महिला आरक्षी ना0पु0 हेमा जमाल,आरक्षी ना0पु0 संदीप कुमार, आरक्षी ना0पु0 अक्षय कुमार,आरक्षी ना0पु0 विनित कुमार,आरक्षी ना0पु0 शिव कुमार,आरक्षी ना0पु0 कनक यादव, जनपदबदायूं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी है।