युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला दखल में बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबलू (22 वर्ष) पुत्र छम्मन लाल, जाति जाटव, निवासी नगला दखल के रूप में हुई है। बबलू चूड़ी जुड़ाई का काम करता था और उसके पिता भी इसी काम में लगे हैं।
मृतक बबलू बुधवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव नगला दखल के पीछे बालू-गिट्टी की टाल के पास संदिग्ध हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि बबलू की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। बबलू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है और पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी करनी चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई:
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बबलू के परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोग जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट: बबलू फरमान, फिरोजाबाद

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: