बीसलपुर में भाकियू भानु का धरना प्रदर्शन शुरू।

पीलीभीत। बीसलपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में किसानों का धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका है बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल रामलीला मैदान में पहुंचे हैं। जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी के नेतृत्व में किसानों का कार्यक्रम चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानू आज भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ बीसलपुर में धरना प्रदर्शन कर रही है।