अलीगढ़ में पुलिस ने उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां, अधिवक्ता को ही लगा दी हथकड़ी , वकीलों ने दी पुलिस को सुधरने की चेतावनी

थाना अकराबाद क्षेत्र का है मामला, अधिवक्ता के भाई के द्वारा पुलिस को दी गई थी माफियाओं की सूचना


पुलिस के द्वारा आम जनता और व्यक्तियों के उत्पीड़न तो काफी सुनने को मिलते हैं, लेकिन अलीगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस के द्वारा अधिवक्ता को ही हथकड़ियां लगा दी गई , और तो और माफियाओं के द्वारा मारपीट करने के बाद थाने में पुलिस ने भी जमकर अधिवक्ता और उसके परिवार के साथ मारपीट की, और धारा 151 में जेल भी भेज दिया।
जी हां पूरा वाक्या अलीगढ़ जनपद के थाना आगराबाद का है जहां पर अधिवक्ता के भाई को माफियाओ की सूचना पुलिस को देना इतना भारी पड़ गया कि पहले तो माफियाओ ने मिलकर अधिवक्ता के परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी । उसके बाद जब अधिवक्ता स्वयं अपने परिवार के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो उसके साथ भी पुलिसकर्मियों ने गाली गलौज एवं अभद्रता का व्यवहार किया और वकालत के पेशे को गाली देकर संबोधित किया । पीड़ित अधिवक्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है, और मांग पूरी न होने पर एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त करने और धरने पर बैठने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया है।