डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा जनपदों में बनाए गए डिजिटल वॉलिंटियर्स से सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर

राजेश गुप्ता संवाददाता

डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा जनपदों में बनाए गए डिजिटल वॉलिंटियर्स से सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गोष्ठी का किया गया आयोजन, किए गए आवश्यक दिशा निर्देश।


डा0 राकेश सिंह,पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली पर बरेली परिक्षेत्र के सोशल मीडिया सैल में नियुक्त प्रभारी व कर्मचारियों के साथ आगामी त्यौहारों कें दृष्टिगत सोशल मीडिया पर सतत गहन निगरानी रखने, कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपदों में बनाये गये डिजिटल वालंटियर्स से सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गोष्ठी की गयी तथा निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,जनपदों में स्थापित सोशल मीडिया सैल में नियतन व संसाधन पूर्ण रुप से होने चाहिए।सोशल मीडिया सैल में नियुक्त सभी कर्मचारी अपने कार्य मे निपुण होने चाहिए किसी भी ऐसे कर्मचारी को नियुक्त न किया जाए जो सोशल मीडिया के कार्य में रुचि न रखता हो।सोशल मीडिया सैल में सतत निगरानी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी राउंड द क्लॉक लगायी जाए।मीडिया सैल मे नियुक्त कर्मियों द्वारा न्यूज चैनलों,सोशल साइटस एवं व्हॉटसप ग्रुप पर सतत निगरानी की जाए। जनपदों में थानावार बने डिजिटल वालिंटियर ग्रुप में जुड़े सदस्यों की उपस्थिति व सक्रियता की समीक्षा कर ली जाए व उनसे समन्वय स्थापित कर लाभप्रद सूचनाओं का आदान प्रदान करते रहें।डिजिटल वालिंटियर ग्रुप में सदस्यों की संख्या पर विशेष ध्यान दिया जाए यदि किसी ग्रुप में सदस्यो की संख्या अत्यधिक कम होती है तो सम्बन्धित थाने द्वारा समीक्षा कर नये सदस्यो को जोड़ा जाए।थानावार डिजिटल वालिंटियर ग्रुप में सदस्यों की पहचान हेतु एक रजिस्टर बनाकर डिजिटल वालिंटियर का सम्पूर्ण विवरण अंकित किया जाए।थानास्तर पर मीडिया सैल से सम्बंधित कार्यों के निस्पादन हेतु 02 कुशल कर्मियों की नियुक्ति की जाए एवं थाने पर नियुक्त कर्मियों द्वारा अधिकारिक सोशल साइट्स को फॉलो किया जाए जिससे समय-समय पर पुलिस सम्बन्धी कार्यो का ज्ञान हो सके। जनपदीय मीडिया सैल द्वारा किसी भी अफवाह/भ्रामक पोस्ट/वीडियो का खंडन उच्चाधिकारियों द्वारा वीडियो वाइट/मीडिया ब्रीफिंग एवं पम्पलेट के माध्यम से तत्काल किया जाना चाहिए एवं किसी भी साम्प्रदायिक भ्रामक पोस्ट के अत्यधिक प्रसारित होने से पहले उसकी सत्यता की जाँच कर उस पोस्ट को साइबर सैल की सहायता से तत्काल हटाकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।सभी परिक्षेत्रीय जनपदों द्वारा भ्रामक सूचनाओं एवं लाभप्रद सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु एक एकीकृत व्हॉटसप ग्रुप बनाकर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सोशल मीडिया की पोस्ट/आसूचनाओं को शेयर किया जाए।जनपदीय मीडिया सैल द्वारा थानो द्वारा किए गए सरहानीय कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों का सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।सभी जनपदीय मीडिया सैल को निर्देश दिए गए कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस की मीडिया पॉलिसी के अनुसार सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाए साथ ही साथ जनपद में सभी थानो पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मीडिया पॉलिसी के बारे में अवगत कराया जाए।जनपदीय मीडिया सैल प्रभारी को आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सोशल साइटस पर गहन एवं सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है।