पीलीभीत प्रशासन की तमाम रोक के बाद भी भू माफियाओं ने खलिहान की भूमि पर कब्जा कर डाल लिया लिंटर। हल्का लेखपाल की भूमिका संदिग्ध।

पीलीभीत प्रशासन की तमाम रोक के बाद भी भू माफियाओं ने खलिहान की भूमि पर कब्जा कर डाल लिया लिंटर।
हल्का लेखपाल की भूमिका संदिग्ध।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम नगरिया सहगवां में भूमिया अब्दुल हामिद पुत्र अब्दुल मजीद ने सरकारी खलिहान की बेशकीमती भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अपना मकान बनाने के नियत से पहले तो दीवारे खड़ी कर ली उसके बाद मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आने पर पर रोक लगाते हुए भूमिया अब्दुल हमीद सहित अन्य को नोटिस जारी किए गए।मगर हल्का लेखपालों की नियत में खोट आ जाने की वजह से राजस्व प्रशासन कार्यवाही की बात कहता रहा और दलालों ने सरकारी बहुमूल्य खलिहान की भूमि को बिकवा कर उसे भूमि पर अवैध निर्माण करा दिया।वही आपको बता दें गांव का हल्का लेखपाल सोते रह गए हैं और दबंग भूमाफिया ने प्रतिबंध के बावजूद भी मकान की दीवारों पर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अबैध रूप से कब्जा कर,अबैध निर्माण कर लिंटर डाल लिया।उप जिलाधिकारी तहसील अमरिया मयंक गोस्वामी ने बताया है अगर भू माफिया ने यह कृत किया है तो शीघ्र ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।