मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबन्धन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु टास्कफोर्स की बैठक सम्पन्न। अपराधिक गतिव

राजेश गुप्ता पीलीभीत।

मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबन्धन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु टास्कफोर्स की बैठक सम्पन्न।

अपराधिक गतिविधियों पर लगाई जाये रोक- मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल

सीमा पर नियमित की जाये आने जाने वालों की जांच।

सीमा सुरक्षा बल व पुलिस के साथ नियमित की जाये पेट्रोलिंग-डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक।

मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबन्धन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु परिक्षेत्र स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।आयोजित बैठक में भारत नेपाल सीमा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बार्डर एरिया से सम्बन्धित पिलर्स की मरम्मत, संयुक्त पेट्रोलिंग, जाली मुद्रा, मानव तस्करी, खाद तस्करी, वाहन चोरी मामलों सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई है।उन्होंने बार्डर एरिया के क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु दोनों राष्ट्रो की सीमा सुरक्षा बल, पुलिस/प्रशासनिक सहित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये। बैठक की समीक्षा के दौरान उन्होंने मादक पदार्थों, खाद्यान्न, खाद की तस्करी के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये, अभियान चलाकर बार्डर एरिया में तस्करी पर रोक लगाई जाये।बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर/कलीनगर व आईवी के अधिकारियों को निर्देश दिये गये नेपाल राष्ट्र के सीडीओ व पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर बार्डर एरिया में जो भी गतिविधियों हो रही हो उन पर चर्चा करें और गतिविधियों पर रोक लगाई जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करें, उनकी सूची तैयार कर लें तथा उन की नियमित निगरानी की जाये, यदि कहीं पर धार्मिक गतिविधियों कट्टरवादी का प्रभाव पाया जाये तो तत्काल कार्यवाही की जाये तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाये।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि बार्डर एरिया के ग्रामों में कैम्प लगाये जाये, ग्रामीणों से बार्डर ऐरिया में हो रही गतिविधियों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली जाये तथा आयोजित कैम्प में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाये तथा उनका निवारण किया जाये।बैठक में जाली मुद्रा के प्रचलन के सम्बन्ध में जानकारी ली, अपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जाली मुद्रा से सम्बन्धित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया। बैठक में वनों के अवैध कटान एवं वन्य जीव सम्बन्धी अपराध के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। आंतकवादी व माओवादी गतिविधियां के जानकारी ली गई।सीमावर्ती क्षेत्र में माफियों के प्रभाव के सम्बन्ध में जानकारी ली, इस दौरान अवगत कराया गया कि अवैध बालू खनन के सम्बन्ध में कई टेक्टर ट्रालियों को सीज किया गया तथा जुर्माना वसूली की कार्यवाही की गई।
बैठक के दौरान एसएसबी कमाडेंट को नोमेंस लैण्ड एरिया में खेती करने वालों पर रोक लगाने के निर्देश दिये।बैठक में बार्डर एरिया में पिलर के सम्बन्ध में जानकारी ली गई, इस दौरान एसएसबी कमाडेंट द्वारा अवगत कराया गया कि बहुत से पिलर्स जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं जोकि मरम्मत योग्य हैं। बैठक में मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल के द्वारा एसएसबी कमाडेंट को निर्देश्ति किया गया कि पिलर्स की नियमित निगरानी रखी जाये तथा पिलर्सों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये।
बैठक के अन्त में जिलाधिकारी संजय सिंह ने आश्वस्त करते हुये कहा कि आपके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर पुलिस अधीक्षक, एसएसबी कमाडेंट,समस्त उप जिलाधिकारी, आबकारी अधिकारी, औषधि निरीक्षक,आईवी के अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीउपस्थितरहे हैं।