डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा परीक्षेत्रीय कार्यालय पर बरेली परीक्षेत्र के सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई।कई बिंदुओं पर चर्

राजेश गुप्ता संवाददाता।


डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा परीक्षेत्रीय कार्यालय पर बरेली परीक्षेत्र के सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई।कई बिंदुओं पर चर्चा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।


डा0 राकेश सिंह,पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली के द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली पर बरेली परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक) के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी है।
? मा0 मुख्यमंत्र की समीक्षा बैठक के अनुसार निर्धारित अपराध की समीक्षा
? आपराधिक प्रकरण,माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही, एस0आर0 केस व लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण। हत्या लूट ,डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट,अपहरण,गोकशी, धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में कृत कार्यवाही।वर्तमान में प्रचलित विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गयी कार्यवाही। मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली की सुदृढ़ीकरण हेतु की गयी कार्यवाही। साइबर हेल्प-डेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में लम्बित विभागीय कार्यवाही/लम्बित प्रारम्भिक जॉचों के सम्बन्ध में आईजीआरएस,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,मुख्य़ालय स्तर/ उच्चाधिकारीगण, शिकायती प्रार्थना पत्रो के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी है,इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गयी तथा जनपदों में अपराध नियंत्रण एवं कानून- व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।