उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन

राजगढ -जिले में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन ऑल इंडिया रेडियों के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर प्रसारित किया गया। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र (प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार श्री गौतम टेटवाल, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्वी, सहित विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम का शुभांरभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया। उसके पश्?चात स्वामी विवेकानंद के विश्?व प्रसिद्ध शिकागो उद्बोधन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। तत्पश्?चात सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कराया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री करण सिंह भिलाला ने आभार व्यक्त किया।