श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जोगराजपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पीलीभीत। अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जगह-जगह शोभायात्रा व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जोगराजपुर में राम भक्तों के द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमे सैकड़ों नौजवानों ने भाग लिया।जिसमें जोगराजपुर सहित पास पड़ोस का क्षेत्र भगवामय दिखाई दिया।यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई पड़ रहा था।जोगराजपुर में सैकड़ों राम भक्तों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा का शुभारम्भ बालाजी मंदिर से सैकड़ों भक्तों द्वारा किया गया। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर दौलतपुर,हमीरपुर से हरनाई होते हुए अकेला,सेहरामऊ उत्तरी, गढ़ा कलां,पटिहन होते हुए जोगराजपुर में शोभा यात्रा का समापन हुआ।यात्रा के समापन पर जोगराजपुर के व्यापारी बंधुओ द्वारा समस्त भक्तगणों को हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान संघ के जिला प्रचारक दुष्यंत, शिवकुमार, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़,आशुतोष शर्मा,प्रधान किन्दर सिंह यादव,गौरव गुप्ता,मनीष त्रिपाठी,विपिन वर्मा, राहुल गुप्ता, शोभित यादव, नवीन तिवारी,शनी अवस्थी,शोभित वर्मा,अक्कू त्रिवेदी, मोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।