पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट हो कार्यकर्ता-इंद्रजीत सरोज

कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को मंझनपुर विधानसभा के मेड़रहा गांव स्थित एक बाग में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव व संचालन गया प्रसाद पासी ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 2022 में विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत कर एकजुट करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं तथा आगामी 2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करे। इस दौरान श्री सरोज ने भाजपा पर तीखे वार भी किये। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी नेताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, आनन्द मोहन सिंह पटेल, कैलाश केसरवानी, चन्द्रबली पटेल, शिवमोहन चैधरी, खड्ग सिंह पटेल, हेमंत टुन्नू, गुलाम हुसैन, मौला बक्स, अशोक यादव, जगदीश गुप्ता, रईश अहमद, हाजी अवैश, सन्तोष केसरवानी, चन्दन यादव, अनवार अहमद, राजू पासी सहित दर्जनों सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।