नव वर्ष 2025 के प्रथम दिन को पीलीभीत शुगर फैक्ट्री गेट पर कांग्रेसियों ने गन्ना किसानों से किया संवाद।

नव वर्ष 2025 के प्रथम दिन को पीलीभीत शुगर फैक्ट्री गेट पर कांग्रेसियों ने गन्ना किसानों से किया संवाद।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


नए साल के प्रथम दिन को स्थानीय शुगर फैक्ट्री गेट पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने गन्ना किसानों से संवाद कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया अभिनय गुप्ता गोल्डी ने कहा उनके कार्यकाल में गांव में मनरेगा योजना आधार कार्ड शिक्षा का अधिकार,खाद्यान्न का अधिकार,जन सूचना का अधिकार,परमाणु करार भूमि अधिग्रहण अधिनियम जंगल का अधिकार तथा संपूर्ण कृषि ऋण माफी आदि कार्य कराए गए।इस अवसर पर अभिनय गुप्ता गोल्डी प्रदेश कांग्रेस सचिव ईश्वर दयाल पासवान, वासुदेव ठाकुर,युसूफ मलिक,ब्लॉक अध्यक्ष नरेश शुक्ला,हरीश मौर्य, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,कृष्णा पटेल, मुनेंद्र पाल सक्सेना,मोहम्मद अजीम,रवि लोधी,ताहिर सिद्दीकी,सिद्दीक अहमद उस्मानी,जसकरण,सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।