पड़ोस के एक व्यक्ति ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की पत्नी को मारपीट कर किया घायल,जिला अस्पताल रेफर

सकलडीहा क्षेत्र के भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय की पत्नी सुनीता उपाध्याय को गांव के ही एक व्यक्ति ने बुधवार को पीट कर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, हरिवंश उपाध्याय ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

�भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवां गांव में रहते हैं। बुधवार को दोपहर में वह कहीं गए थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौच करने लगा। हरिवंश की पत्नी ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी सकलडीहा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि मैने पुलिस से एक दिन पहले ही आशंका जताई थी, लेकिन टालमटोल कर दिया गया। मेरी पत्नी पर हमले के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।�

एआरटीओ ने 9 ट्रैक्टरों को पकड़कर एक - एक लाख के जुर्माना के साथ किया सीज