वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना भोजीपुरा व थाना सीबीगंज, बरेली का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना भोजीपुरा व थाना सीबीगंज, बरेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया गया और अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये।

*थाना भोजीपुराः-*
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर मौजूद आगन्तुक/ शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गयी एवं शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात *संवाद अभियान* के अंतर्गत मीडिया बन्धुओं, व्यापार मण्ड़ल, संभ्रान्त व्यक्तियों के गोष्ठी की गयी ।

➤ थाना समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को चेक किया गया तो पिछले समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र का निस्तारण सन्तोषजनक नहीं है। लापरवाही का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए सम्बन्धित उपनिरीक्षकों की प्रारंभिक जांच का आदेश किया गया है।

➤ आरक्षी संजय सागर को समाधान दिवस प्रकरण में मौके पर जाने के 20 दिन बाद भी विधिक कार्यवाही न किये जाने के कारण पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है।

➤ SI/UT तनवेश कुमार का टर्नआउट अच्छा नहीं था तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण की जानकारी नहीं थी इसलिये पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली प्रत्येक परेड़ में सम्मलित होने के निर्देश दिये गये ।

*निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना भोजीपुरा पर नियुक्त निम्न पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये पुरस्कृत किया गया-*

1.आरक्षी श्रवण कुमार को 36 सेकण्ड़ में इंसास रायफल को खोलकर जोड़ देने तथा जांच हेतु दिये गये प्रार्थना का अच्छी तरह से अभिलेखीकरण उत्कृष्ट कोटि का पाये जाने पर पर 2,000-2000 रू0 के दो पुरस्कार व 2 प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।


2.आरक्षी सचिन चौधरी की बीट बुक चैक की गयी तथा क्षेत्राधिकारी /प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा के अनुसार उक्त आरक्षी की क्षेत्र में अपराध नियत्रंण में सक्रिय भूमिका /योगदान पाये जाने के फलस्वरूप 1000 रू0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

3.उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह तथा उ0नि0 संजय कुमार को संभ्रान्त व्यक्तियों, जनसुनवाई के दौरान मौजूद आमजन लोगों द्वारा दिये गये फीडवैक, उनके अच्छे व्यवहार/उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।

*थाना सीबीगंजः-*

थाना सीबीगंज पर वार्षिक निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा *संवाद अभियान* के अंतर्गत मीडिया बन्धुओं, व्यापार मण्ड़ल, संभ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रहरियों, नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ अलग-अलग गोष्ठी की गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा ग्राम प्रहिरयों को कम्बल वितरण किये गये।
*गोष्ठी के दौरान मीडिया बन्धुओं, व्यापार मण्ड़ल, संभ्रान्त व्यक्तियों से मिले फीडबैक के अनुसार संबंधित को निम्न निर्देश दिये गये हैं-*

➤ झुमका तिराहे पर पिंक बूथ संचालित कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।


➤ थाना सीबीगंज क्षेत्र की मेन रोड़ पर छात्र/छात्राओं की स्कूल/कालेज की छुट्टी के समय सुऱक्षा के दृष्टिगत वैरियर स्थापित कराकर यातायात संचालन कराने के निर्देश दिये गये है।

*निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना सीबीगंज पर नियुक्त निम्न पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये पुरस्कृत किया गया-*

1.आरक्षी इमरान खान को इंसास रायफल को खोलने जोड़ने, रायफल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होने पर 2,000 रू0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
2.आरक्षी अरविन्द द्वारा मात्र 29 सेकण्ड़ में इंसास राय़फल को खोलकर जोड़ देने पर 2,500 रू0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
3.आरक्षी महिपाल राणा को एके-M रायफल का पूरा नाम सहित असलहे के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना, असलहे को खोलने जोड़ने की उत्कृष्ट जानकारी होने पर 2,000 रू0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
4.SI/UT रविन्द्र सिंह के बारे में जनता/आमजनमानस/संभ्रान्त लोगों द्वारा अच्छा फीड़बैक तथा उत्कृष्ट कोटि का व्यवहार बताया गया जिसके फलस्वरूप उक्त उप0नि0/UT को 2,000 रू0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
5.HC रुपेन्द्र चौधरी द्वारा जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सही तरीके से सुनकर उनका विधिवत निस्तारण कराये जाने पर पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
6.ग्राम सरनिया के ग्राम प्रहरी आमीन को अपने ग्राम से संबंधित घटित घटनाओं/सूचनाओं को हल्का प्रभारी/वीट आरक्षी को उपलब्ध कराने पर प्रोत्साहन हेतु 500 /- रू0 का नगद पुरस्कार दिया गया ।
7.थाना परिसर की उत्कृष्ट साफ सफाई होने पर सफाई कर्मचारी को 500 /- रू0 का नगद पुरस्कार दिया गया।

➤ आरक्षी अमित कुमार को शस्त्र को खोलने जोड़ने की जानकारी न होने तथा थाने पर निर्धारित समयवधि 03 वर्ष से ज्यादा होने के फलस्वरूप उक्त आरक्षी को पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है।