छत्तीसगढ़ में एक ही बैनर तले 03 दिसंबर 2024 को प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल 

रायपुर, 01 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ द्वारा 30 नवम्बर को प्रदेश पद अधिकारी की बैठक रायपुर में आयोजित की गई जिसमें छ. ग. प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में 03 दिसंबर 2024 से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का फैसला लिया है। रायपुर में आचार संहिता लागू होने के कारण अनुमति न मिल पाने के कारण रायपुर में हड़ताल स्थगित किया गया था। वर्तमान प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ लगातार 5 वर्षों से संघर्षरत है और अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन को राज्य सरकार तक मांगे पूर्ण करवाएंगे। जिसमें प्रमुख नगरीय निकायों में ठेका प्रथा समाप्त कर निकाय में समायोजन किया जाए 2. केंद्रीय श्रम दर के तर्ज पर वेतन भुगतान करने। 3. हड़ताल अवधि में किसी भी प्लेसमेंट कर्मचारी को कार्य से पृथक ना किया जावे। हड़ताल में कर्मचारियों के चले जाने से शहर की व्यवस्थाएं प्रभावित होगी। प्लेसमेंट कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं और मांग पूरी होने तक हड़ताल में संघर्षरत रहेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खेमलाल निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र ध्रुव साहित जिले के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।