आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पीलीभीत में देवहा नदी में डूबा भगवत शरण का शव बरखेड़ा पुलिस ने भिखारीपुर के गोताखोरों की मदद से किया बरामद। देवहा नदी में मछली पकड़ने गया था मृतक युवक भगवत शरण।

आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पीलीभीत में देवहा नदी में डूबा भगवत शरण का शव बरखेड़ा पुलिस ने भिखारीपुर के गोताखोरों की मदद से किया बरामद।
देवहा नदी में मछली पकड़ने गया था मृतक युवक भगवत शरण।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद के थाना बरखेड़ा की जिरोनिया पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ज्योरनिया के रहने वाले भगवत शरण का शव देवहा नदी से थाना बरखेड़ा पुलिस की कड़ी मशक्कत और भिखारीपुर के गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है।आपको बताते चलें दिनांक 2 नवंबर 2024 को समय 6:30 बजे के लगभग नदी में डूबा मृतक भगवत शरण अपने दोस्तों के साथ नदी से मछलियां पकड़ने गया था और मछली पकड़ते समय नदी के गहरे पानी में भगवत शरण नदी में डूब गया था। अन्य साथी सकुशल नदी के पानी से निकलकर घर पहुंच गए सूचना पर स्थानीय पुलिस के द्वारा लगातार नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश की जा रही थी वहीं थाना बरखेड़ा पुलिस के अथक प्रयासों के द्वारा भिखारीपुर के गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे भगवत सरण का शव नदी से निकाल लिया गया है। पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला के द्वारा मीडिया को देते हुए बताया गया है नदी में डूबे हुए व्यक्ति का शब गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है शव का पोस्टमार्टम करने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है।