आरजेडी कार्यकर्ता रामबाबू सिंह चुनावी मूड मे

आरा - गरीबों की सोचने वाला। जनता के हित की बात करने वाला। जमीन से जुड़ा हुआ। दिन- रात जनता के बीच रहने वाला। राजनीति में ऐसे लोगों की जरूरत है। आरजेडी कार्यकर्ता रामबाबू सिंह वैसे ही लोगों में से एक हैं। उन्होंने कई बार गांव के गंभीर मसले सुलझाए, बाढ पीडितों को मदद करने के लिए आगे आए। ग्रामीण और लोगों की समस्या को लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर काटे। भोजपुर जिले के बडहरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि आज कल सेवा करने के नाम पर लोग सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि बन जाते हैं। उनका खुद का विकास शुरू हो जाता है। जनता सिर्फ जमीन पर ही रह जाती है। लेकिन रामबाबू सिंह एक ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता करता है जो लोगो के बीच मे रहते है और समय मदद करने के लिए तैयार रहते है! ग्रामीणो ने कहा कि उन्हें रामबाबू सिंह जैसे लोगों की जरूरत है।इन सबके बीच बिना किसी ताम- झाम और लाव लश्कर के चुनावी मैदान मे उतरने का मन बनाया है अगर पार्टी से टिकट मिले तो। रामबाबू सिंह का कहना है कि बडहरा विधानसभा क्षेत्र के लाचारी को मिटाना है। इनका मुख्यधारा गांव में रहकर लोगों की समस्याओं का निदान करना इन्हें भाता है। बडहरा विधानसभा के समस्या का गहनता से अध्ययन कर चुके रामबाबू सिंह बताते हैं कि यहां के लोग वर्षों से राजनीतिक दलों के दावों के चक्कर में फंसे हुए हैं। खुद को लाचार महसूस करते हैं। क्षेत्र की मूल समस्या का कोई निदान नहीं होता है। कहा कि सर्व समाज के लिए योजना तय करने का काम जैसे- तैसे आधा अधूरा और एक पक्षीय होता है। एक तरफ सवर्ण समाज अगड़ा-जतिवाद और भाजपा-एनडीए के मोहजाल में फंसा होता है तो दूसरी ओर गरीब और पिछड़ा समाज बैकवर्ड पॉलिटिक्स और अन्य के महाजाल में फंसकर रह जाता है। इस "महाजाल" और "मोहजाल" दोनों को दिल से हटाए बिना समरस समाज अथवा रामराज्य की जमीनी हकीकत हासिल नहीं हो सकती। न समग्र समाज का साझा और संतुलित विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि वे एक समरस समाज के निर्माण और स्वच्छ राजनीतिक माहौल के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि जरूरतमंदों बेहतर खेती के लिए किसानों और ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर काम करते हैं। चुनाव को लेकर उनका अनुभव काफी वृहद है उन्होंने बडहरा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को कई जनहित के मुद्दे सरकार के संज्ञान में लाया है। गरीब और पिछड़ा समाज के लोगों की निजी समस्याओं के समाधान दिलाने का संकल्प लेकर चलते हैं। बडहरा विधानसभा में नयापन लाना और दुतरफा लाचारी हटाना ही उनका चुनावी मुद्दा है।