नवनिर्वाचित ऊंचाहार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लचर कार्यशैली पर उठाए सवाल

ऊंचाहार,रायबरेली।व्यापारियों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा बल्कि पुलिस की लचर कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े कर रहे है।वही राजनैतिक पार्टियों के नेता भी शासन पर सवाल खड़ा कर रहे है।इस दरम्यान नवनिर्वाचित ऊंचाहार व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बंसल गुट से जय कृष्ण जायसवाल ने कहा प्रशासन पीड़ित व्यापारी परिजन को न्याय सुरक्षा के साथ मामले पर और गहनता से जांच करनी चाहिए।पुलिस द्वारा दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।मामले को जल्द बाजी में रफा दफा किया गया है। गहनता से पूछ ताँछ हो अभी कुछ और तथ्य निकल कर सामने आएंगे।ऊंचाहार व्यापारी वर्ग पुलिस प्रशासन से उम्मीद रखता है कि उसकी समस्या को पुलिस द्वारा प्राथमिकता दी जाए और समय रहते निवारण किया जाए।व्यापारी पुलिस प्रशासन के साथ सदैव रहा है।जहां जरूरत पड़ी व्यापारियों ने शासन प्रशासन की मदद भी की है।