संदीप बंसल गुट में निर्वाचित ऊंचाहार व्यापार मंडल अध्यक्ष जय कृष्ण जायसवाल

ऊंचाहार,रायबरेली।नगर में गुरुवार को व्यापार मंडल ऊंचाहार के दूसरे संदीप बंसल गुट के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई।जिसके बाद ऊंचाहार व्यापार मंडल बंसल गुट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मिलने के लिए बंसल गुट के युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ऊंचाहार नगर स्थित कुशल भवन में पहुंचे,जहां चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।बताते चलें कि ऊंचाहार व्यापार बंसल गुट के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जय कृष्ण जायसवाल और मो. शावेज़ में कड़ी टक्कर देखने को मिली।इस चुनाव में 54 प्रतिशत मतदान हुआ।सुबह 09 बजे से 03 बजे तक मतदान का सिलसिला चलता रहा,03 बजे से 04 बजे तक मतगणना कार्यक्रम हुआ।मतगणना में जय कृष्ण जायसवाल ने 143 वोटों से मो.शावेज़ को मात दिया।ऊंचाहार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह रहा।इस दरम्यान कुल 302 व्यापारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया,जिसमें तीन मत अनवैलिड रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय कृष्ण जायसवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी से कोई सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाएगा,अपितु उनकी सभी प्रकार से निःशुल्क मदद की जाएगी।व्यापारियों को चाहिए कि ऐसे संगठनों का विरोध करें जो चंदाजीवी है।इसके पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो. असलम कुरैशी,कयामुल अंसारी,नागेश सिंह,लीला यादव,राजेश माहेश्वरी,उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित त्रिपाठी,आशीष गुप्ता,शिव गोपाल साहू महामंत्री पद के लिए आशीष शुक्ल,संयुक्त मंत्री पद के लिए दिलीप कौशल,भूपेन्द्र अग्रहरि,अभिषेक वर्मा और कोषाध्यक्ष पद हेतु मो.अनवर चुने गए।अध्यक्ष पद हेतु चुनाव हारने वाले मो.शावेज़ को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया।उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से ही व्यापारी हित की लड़ाई लड़ी जा सकती है।जल्दी ही नगर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।रिटर्निंग ऑफिसर संजय सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यापारियों को बधाई दी।नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल उर्फ टिल्लू भैया ने इस मौके व्यापार मंडल बंसल गुट नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।साथ ही यह भी कहा कि नगर के व्यापारियों के हित के लिए जो भी कार्य हमारे संज्ञान में लाया जाएगा,हम उसमें पूरा सहयोग करेंगे।वहीं भाजपा अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी व्यापारी बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में दशकों बाद ऊंचाहार व्यापार मंडल के चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया गया है।बंसल गुट के सभी पदाधिकारी अब अपने हित की बात अपने अध्यक्ष के माध्यम से प्रशासन के सामने भी रख सकेंगे और हम तन मन धन से व्यापार मंडल बंसल गुट के पदाधिकारियों के साथ हैं।वहीं अखिल भारतीय व्यापार मंडल के संदीप बंसल गुट से प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने नगर के सभी व्यापारी बन्धुओं से कहा कि आपका यह संगठन पूरी तरह से मजबूत है और हम सब मिलकर व्यापारियों के हित में जो भी निर्णय होगा उसके सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।नगर के हर व्यापारी का हमारे संगठन में स्वागत और सम्मान है। किसी भी समस्या को अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय कृष्ण जायसवाल को लिखित में दें,हम सभी मिलकर उन समस्याओं का निराकरण करेंगे और प्रशासन के संज्ञान में लाएंगे।अखिल भारतीय व्यापार मंडल बंसल गुट में ऊंचाहार की नव निर्वाचित टीम के संरक्षक प्रमोद गुप्ता,गया प्रसाद कौशल,आफताब आलम, नाजिर हैदर,पारसनाथ पाण्डे,प्रेम नारायण गुप्ता , हरिशरण सिंह बने एवं अध्यक्ष जय कृष्ण जायसवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोoअसलम कुरैशी,कयामुल अंसारी, नागेश सिंह,लीला यादव,राजेश माहेश्वरी और उपाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी, मो.शावेज़,आशीष गुप्ता,शिव गोपाल साहू,महामंत्री आशीष शुक्ल,संयुक्त मंत्री दिलीप कौशल,भूपेन्द्र अग्रहरि,अभिषेक वर्मा कोषाध्यक्ष मोo अनवर,मंत्री आदर्श अग्रहरि,आशीष चौरसिया,नीरज अग्रहरि,गुंजन त्रिवेदी,बृजेश साहू, मोoअकरम,विकास महेंद्र,मीडिया प्रभारी निखिल अग्रहरि,आदित्य जायसवाल,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक अग्रहरि किराना,आदित्य साहू ,राजेश मौर्य,मनोज मोदनवाल,अनुज मौर्य,बृजभूषण कौशल,सोनू गुप्ता, सुनील सिंह,रोहित चौरसिया निर्वाचित हुए और सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।