माता विषारी देवी को लगाया गया खीर व पेड़ा का भोग।

माता विषारी देवी को लगाया गया खीर व पेड़ा का भोग।

विषारी देवी उपासकों को संकिसा से कड़ी सुरक्षा में मंदिर तक लेकर गई पुलिस।

संकिसा।शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता विषारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित,मेरापुर पूर्व प्रधान सुशील मिश्रा,नीवकरोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत,सभासद सौरभ कश्यप,सभासद अनुत कुमार आदि माता विषारी देवी उपासकों को पुलिस कड़ी सुरक्षा में अतुल दीक्षित के घर संकिसा बसंतपुर से माता विषारी देवी मंदिर परिसर तक ले गई।माता के जयकारे लगाते मंदिर पंहुचे माता विषारी देवी उपासक राजकुमार सिंह राठौर,नकुल तिवारी,तिलक सिंह यादव,क्षत्रपाल सिंह राजपूत अशोक कठेरिया ने विधिविधान से हवन पूजन कर माता विषारी देवी व बजरंग वली को खीर व पेड़ा का भोग लगाया।और माता विषारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित,महिपाल वर्मा,सुशील दीक्षित,विष्णुदास,भोला दास,हरी शंकर दास आशुतोष दीक्षित आदि कई देवी उपासकों ने मंदिर का एक परिक्रमा लगाया।इसके बाद खीर पेड़ा का प्रसाद वितरण किया गया।पूजा पाठ के बाद उक्त सभी सनातनियों को पुलिस घर तक वापस लाई।