पीलीभीत में निर्माणाधीन खमीर की फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूर की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,सूचना पर मौके पर पहुंची थाना अमरिया पुलिस जांच में जुटी।

राजेश गुप्ता पीलीभीत

पीलीभीत जनपद में अमरिया थाना क्षेत्र की निर्माणाधीन खमीर फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य कर रहे फिरोजाबाद के एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार मजदूरी का कार्य को जाते समय कमल नामक मजदूर कि उसे समय गिरकर मौत हो गई जिस वक्त वह मजदूरी का कार्य करने के लिए अपने रहने वाले स्थान से कार्यस्थल पर जा रहा था।शव खेत में पड़ा होने पर ग्रामीणों ने सूचना थाना अमरिया पुलिस को दी गई।अमरिया पुलिस ने शव का मौका मुआयना कर जानकारी की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आपको बता दें फिरोजाबाद जनपद के थाना मदसैना के ग्राम साडमई के रहने वाले कमल किशोर (47) पुत्र कंचनलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम भरा पचपेड़ा में खमीर फैक्ट्री बन रही है।इसे लेकर कई माह से काम चल रहा है।इसी में कमल किशोर मजदूरी करने के लिए आए थे।कुछ ही दूरी पर श्रमिकों के रहने की व्यवस्था की गई है।कमल किशोर के साथ आए कई मजदूर वापस भी जा चुके थे।कमल किशोर बुधवार की सुबह लेबर कैंप से मजदूरी वाले स्थल पर जाने के लिए रवाना हुए थे। उनका काम निर्माण कार्य को आए मटेरियल को उतरवाने का था।मगर,रास्ते में ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में गिर कर मौत हो गई।बुजिया कॉलोनी के नीचे खाली पड़े खेत में श्रमिक कमल किशोर मृत हालत में मिला। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।बिरहनी चौकी प्रभारी जयदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।पूरे मामले की मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी की गई।जिसमें कुछ लोगों का कहना था कि कमल किशोर चलता हुआ आ रहा था और अचानक गिर गया।इसके बाद उठा ही नहीं।पुलिस ने मृतक श्रमिक की पहचान उसके पहचान पत्र से की है।इसके बाद उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह के द्वारा प्रकरण पर जानकारी देते हुए बताया गया है खमीर फैक्ट्री में कार्य करने वाले एक कमल किशोर नमक श्रमिक की गिरकर मौत होने की जानकारी मिली है सबका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।