ऊंचाहार व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के दो दावेदारों ठोकी दावेदारी

ऊंचाहार,रायबरेली।मंगलवार को व्यापार मंडल के निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए जय कृष्ण जायसवाल और मो.शावेज़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया।इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो असलम कुरैशी,कयामुल अंसारी,नागेश सिंह,लीला यादव,राजेश माहेश्वरी और उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित त्रिपाठी,सरवर हुसैन,आशीष गुप्ता,शिव गोपाल साहू ,इजहार अंसारी,महामंत्री पद के लिए आशीष शुक्ल,
संयुक्त मंत्री पद के लिए दिलीप कौशल,भूपेन्द्र अग्रहरि,अभिषेक वर्मा और कोषाध्यक्ष पद हेतु मो. अनवर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।मंत्री पद हेतु व्यापारी पवन अग्रहरि,आशीष चौरसिया,इसरार,मनीष मिश्रा,बृजेश साहू,मोoअकरम,नीरज अग्रहरि,विकास महेंद्र,मीडिया प्रभारी पद हेतु निखिल अग्रहरि एवं आदित्य जायसवाल,कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु
अभिषेक अग्रहरि,आदित्य साहू,आवेश मेंहदी,राजेश मौर्य,मनोज मोदनवाल,अनुज मौर्य, बृजकिशोर कौशल,
सोनू गुप्ता,सुनील सिंह और रोहित चौरसिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के अतिरिक्त सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हो गया।जबकि अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर गुरुवार को कुशल भवन में मतदान होगा।