कस्बा नगला बीच मे ट्रैक्टर चालक ने रौद दिया राहगीर, मौके पर मौत

संवाददाता - वैभव जैन

फ़िरोज़ाबाद।बुधवार को थाना रजावली के कस्बा नगला बीच मे एक ट्रैक्टर चालक ने बाजार से गुजर रहे राहगीर को रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक ट्रेक्टर को पूरे रोड पर लहराकर चला रहा था। ट्रैक्टर ने सबसे पहले सड़क से गुजर रहे राहगीर सुरेश नाथ पुत्र कपूर नाथ में टक्कर मारी और उसके ऊपर से निकलता हुआ सड़क के दूसरी तरफ खड़ी मोटरसाइकिल की तरफ जा पहुंचा। गनीमत रही कि बाइक चालक ने ट्रेक्टर को अपनी तरफ आता देख जल्द ही बाइक हटा ली और एक नया हादसा होने से बचा। जैसे ही बाजार के लोग कुछ समझ पाते ट्रैक्टर चालक पुनः ट्रेक्टर को लहराते हुए भगाने लगा किन्तु बाजार में मौजूद लोगो ने उसे ट्रेक्टर सहित पकड़ लिया। ट्रेक्टर सुरेश नाथ पुत्र कपूर नाथ के सिर से होकर निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। सुरेश की मौत की खबर सुनकर पहुंचे परिजनों ने नगला बीच मे टूण्डला एटा मार्ग पर बैठ मार्ग जाम कर दिया। मार्ग पर परिजनों के बैठ जाने की वजह मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लम्बी लाइन लग गयी।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: