पीलीभीत घर में काम कर रही 30 वर्षीय महिला गीता देवी के ऊपर सियार ने घर में घुसकर किया हमला।  हमले में महिला की कलाई बुरी तरह से जख्मी।

पीलीभीत घर में काम कर रही 30 वर्षीय महिला गीता देवी के ऊपर सियार ने घर में घुसकर किया हमला। 
हमले में महिला की कलाई बुरी तरह से जख्मी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत। 

पीलीभीत जनपद में इस समय वन्य जीवों का आतंक लगातार बरकरार है।ग्रामीण पर कहीं पर बाघ के हमले हो रहे हैं तो कहीं पर सियार हमला कर रहा है।आज पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव भोना में घर में काम कर रही गीता देवी नामक महिला पर उसके घर में घुसकर सियार ने हमला कर दिया।सियार के हमले से महिला की कलाई बुरी तरह से जख्मी हो गई है। सूचना पर 112 पुलिस और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर प्राथमिक चिकित्सा घायल महिला को उपलब्ध कराई गई है।बताया जा रहा है घायल महिला गीता देवी पत्नी मोहनलाल गांव से दूर अपने घर में रहती हैं।पास में ही ईख से निकलकर सियार ने आज गीता देवी पर हमला कर घायल कर दिया है।मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव वालों को जागरूक किया है।वहीं घायल महिला को प्राथमिक की चिकित्सा देकर घर भेज दिया गया है।