भाजपा विधायक और सीओ ने श्रम जीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों को बांटे आई कार्ड

--खबर को प्रकाशित और प्रसारण करने से पहले पुष्टि करना चाहिए- बाबूराम पासवान--

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की तहसील इकाई पूरनपुर के पत्रकारों का आईकार्ड वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। पूरनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी और भाजपा विधायक बाबूराम पासवान और नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने पत्रकारों को आई कार्ड वितरित किए। आई कार्ड वितरण समारोह के मौके पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि खबर को प्रकाशित और प्रसारण करने से पहले उसकी पुष्टि करना भी जरूरी है। संबंधित अधिकारी से उसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए। जल्दबाजी में खबर देने से किसी का अहित हो सकता है। समारोह में पहुँचे अफसरों ने सभी कलमकारों को आई कार्ड वितरण कर पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला है। रविवार को उत्तर प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार यूनियन पीलीभीत की पूरनपुर इकाई की बैठक तहसील सभागार में संपन्न हुई। इसमें सीओ विशाल चौधरी, भाजपा विधायक बाबूराम पासवान नायब तहसीलदार ऋषि कांत दीक्षित ने क्लब से जुड़े सभी कलाकारों को आई कार्ड वितरण किए। इस मौके पर सीओ विशाल चौधरी ने पत्रकारों को पत्रकारिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा पत्रकार समाज का आईना होता है। कई बार पत्रकारों के माध्यम से भी पुलिस प्रशासन को कई जरूरी सूचनाएं मिलती हैं। इसके अलावा पत्रकारों से उन्हें समाज में कई गतिविधियों और पीड़ितों को न्याय करने में भी मदद मिलती है। साथ ही कहा कि पत्रकारिता से चर्चा कर बताया कि पत्रकारों को दैनिक खबरों से हटकर स्टोरी खबरें भी लिखना चाहिए। इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। ।कभी-कभी पत्रकार एक पक्षीय खबर छाप कर दूसरे बक्से जानकारी नहीं करते हैं। इसलिए कभी-कभी पीड़ितों को न्याय मिलने नहीं दे रही हो जाती है। कार्ड वितरण समारोह के बाद सभी पत्रकारों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था कराई गई। इस मौके यूनियन के जिलाअध्यक्ष हरिपाल सिंह,पूरनपुर तहसील अध्यक्ष रामकरण शर्मा और संरक्षक शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त ने सभी पत्रकारों को निष्पक्ष और ईमानदारी से अपना कार्य करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री शैलेंद्र शर्मा ने कहा पत्रकार समाज का आईना होते हैं। समाज के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें होती हैं। इसलिए वह बिना पक्षपात के खबर को प्रसारित करें।इस मौके पर विकास सिंह, प्रशांत शर्मा, मुकेश तिवारी,सद्दाम हुसैन, शिवम शर्मा, अकील खान, दिनेश कुमार, मीनू बरकाती, एहतसामुल हक खान,संजय भारती, मोहम्मद फ़ैजान, हारून खां, वेद प्रकाश, इजहार खान, रोहित, केके शर्मा, छुन्न खां,इशहाक रजा,अरविन्द मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।