सपा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान,सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता 

पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र, नौजवान PDA जागरूकता एवं सदस्यता अभियान का आयोजन सपा के पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव एवं छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष कृपाल वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम दिलावरपुर, नरायनपुर सहित कई गाँव में किया गया,जिसमें दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।समाजवादी पार्टी के 129 पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष कृपाल वर्मा की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली और समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर चलने का निर्णय लिया। सभी नवनियुक्त सदस्य गणों ने कहा कि हम आज से समाजवादी के हुए हैं। इस मौके पर संजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अत्याचार चरम पर है, महिलाएं असुरक्षित है। युवा नौजवान परेशान हैं,भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।आवारा पशुओ से फसलें चौपट हो रहीं है। छुट्टा पशु किसानों को जान ले रहे हैं।इसी वजह से सभी लोगों ने युवा नौजवान.छात्रों.बहनों एवं महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सपा प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर आरती महेंद्र मौजूद रही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव, कृपाल वर्मा, मुनेंद्र भारती, भगवान दीन वर्मा, राजपाल वर्मा, अमन यादव, रामदयाल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, वीरेश यादव, जमुना प्रसाद वर्मा, कल्याण वर्मा हर प्रसाद वर्मा तस्लीम खान सुनील वर्मा किशन वर्मा आदि पदाधिकारी एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।