राष्ट्रीय खेल दिवस एसएम पब्लिक स्कूल में मनाया गया

ऊंचाहार,रायबरेली।भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।उनका नाम खेल जगत में उत्कृष्टता और अद्वितीय कौशल का पर्याय है।हॉकी के मैदान पर उनके उल्लेखनीय कारनामों ने उन्हें "द विजार्ड" का उपनाम दिलाया और भारत को वैश्विक खेल मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।गुरुवार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस एस एम पब्लिक स्कूल ऊंचाहार में मनाया गया। जिसमे 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि विभिन्न खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लगभग 80-90 छात्रों ने भाग लिया।स्कूल प्रबंधक डॉ.आरपी मौर्य (पूर्व चिकित्सा अधिकारी) ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।बैडमिंटन में आर्य सोनकर, छोटी दौड़ में अक्सा सिद्दीकी, 400 मीटर में प्रतिज्ञा अग्रहरी, सत्यम मौर्य और प्रांशु साहू, 100 मीटर दौड़ में अनुभव सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रबंधक ने बच्चों को शिक्षा और खेल में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित किया। ताकि उनका परिवार स्कूल जिला और देश गौरवान्वित महसूस कर सके।कार्यक्रम प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।जिसमे विद्यालय के अध्यापक सहित विद्यालय कर्मी मौजूद रहे।