सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने अम्बेडकर नगर राहुल पाण्डेय को अपने संगठन का जिलाध्यक्ष किया नियुक्त

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने विधानसभा आलापुर के रामनगर निवासी व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल उपाध्याय को अपने संगठन का जनपद अम्बेडकर नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को उन्होंने लखनऊ में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल उपाध्याय को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी।जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे व उम्मीद से मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर हमेशा खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूँगा।