पालने पर सज़कर बैठे हैं जगत के पालनहार,जग का करो उद्धार : समाजसेवी राजकुमार दुबे

भक्ति और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य, आनंद और खुशहाली लेकर आए : समाजसेवी राजकुमार दुबे

रायबरेली। पालने पर सज़कर बैठे हैं जगत के पालनहार, हैं गोविंद कृष्ण मुरारी करों जग का उद्धार। आओ मिलकर ख़ुशी मनाएं लड्डू गोपाल के जन्म दिन की, जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया। आइएं उनके गुण गाएं, सब मिलकर भारतीय जनमानस में भक्ति, प्रेम, आदर्श व नीति के समागम भाव का प्रवाह करने वाले भगवान योगेश्वर का जन्मोत्सव मनाएं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर समाजसेवी राजकुमार दुबे ने सभी देशबासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा, बालगोपाल सब पर कृपा करें। जगत के पालनहार की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि आये और उत्तम स्वास्थ प्राप्?त हो। भगवान श्री कृष्ण जी सदा अपने भक्तों के हृदय में विराजमान रहते हुए उन पर चिरकाल तक कृपा बरसाते रहे़ंंते है। सभी को स्वस्थ रखें,आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें और हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। चक्रधारी द्वारिकाधीश सबको रोग, शोक एवं भय से मुक्त कर अपनी शरण प्रदान करें। उनकी कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। हर घर-आंगन सुख, समृद्धि, खुशहाली व आनंद से परिपूर्ण रहे। भक्ति और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए यही प्रार्थना हैं।

राजकुमार दुबे ने आगे बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी कण - कण में है, वो जीवन के हर रंग में है। वो अंग - अंग में है, वो हर व्यक्ति के संग में है। वो पूरी दुनियां में आकर्षण का प्रतीक है। तो जो भी जैसे भी जिसको आकर्षित करे वह उसका कृष्ण है। सुदर्शन' जैसा शस्त्र होने के बाद भी यदि हाथ में हमेशा 'मुरली' है, तो वो कृष्ण हैं। 'द्वारिका' का वैभव होने के बाद भी यदि 'सुदामा' मित्र है, तो वो कृष्ण हैं। 'मृत्यु' के फन पर मौजूद होने पर भी यदि 'नृत्य' है, तो वो कृष्ण हैं। 'सर्वसामर्थ्य' होने पर भी यदि सारथी' बने हैं, तो वो कृष्ण, जगत के पालनहार, ठाकुर जी, लीलाधारी, श्रीगोवर्धन गिरधारी, गोविन्द मुरारी, नंदनंदन, बृजनन्दन, देवकीनंदन, आनन्दकन्द, भक्तवत्सल, यशोदा मैया के लाल, काला, योगेश्वर, गोकुल के नटखट नंद गोपाल, मथुरा के नाथ, भगवान विष्?णु जी के परम अवतार योगेश्?वर, धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन, मोहन, कन्हैया, राधानागर, यशोदानंदन एवं जगत के पालनहार, बांके बिहारी, धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, वात्सल्यभाव, प्रेम, करुणा जैसे सोलह कलाओं से समाहित परमावतार योगेश्वर,16 कलाओं के अवतार योगीराज, सत्य के सारथि और संरक्षक, सुदर्शनधारी, कृष्णमुरारी, बाकेबिहारी, ब्रजअवतारी, चराचर जगत का कल्याण करें, जिनकी हर लीला में है धर्म व कर्म का सामंजस्य, अन्याय का प्रतिकार और प्रकृति की रक्षा का संदेश, ऐसे लीलाधर, श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, सुदर्शन श्री कृष्ण का जन्मोत्सव सभी के जीवन को आनंद, उल्लास और माधुर्य से भर दे ऐसी मेरी प्रार्थना है। भगवान श्रीकृष्ण सभी का कल्याण करें। इस कामना के साथ श्रीकृष्णजन्माष्टमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।