हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

पीलीभीत।स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व जगह जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत हमीरपुर के ग्राम पंचायत सचिवालय पर ग्राम प्रधान भूपराम ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामवासियो ने तिरंगा यात्रा निकाली ।यात्रा के दौरान देश भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा में माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। ग्राम प्रधान भूपराम ने बताया कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामवासियो के सहयोग से बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देश की एकता व अखंडता की भावना को जागृत करना है ।साथ ही में इस दौरान गाँव के आमजनों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक किया गया।तिरंगा यात्रा के समापन के बाद ग्राम प्रधान भूपराम एवं रोजगार सेवक अशोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। यात्रा गाँव के मनरेगा भवन पंचायत सचिवालय से शुरू होकर पेट्रोल पंप होते हुए वापस ग्राम सचिवालय पर समापन कर दी गई।इस मौक़े पर ग्राम प्रधान भूपराम,विनीत अवस्थी चन्नू,सुखदेव,रंजीत अवस्थी, संजय अवस्थी, अशोक कुमार रोजगार सेवक,मो. रियाज, शोभित दीक्षित, मयंक, आयुष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।