भारत माता की जय के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर निकली तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर निकली तिरंगा यात्रा

* उपजिलाधिकारी मड़ावरा ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

मड़ावरा-ललितपुर।
विकास खण्ड मड़ावरा में ब्लॉक कार्यालय परिसर पर उपजिलाधिकारी मड़ावरा भूपेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी मड़ावरा आलोक दुवे, ग्राम विकास अधिकारी तुषार कटारिया, महेंद्र कुमार, इन्देश कुमार, रविंद कुशवाहा, विजय दुबे, पत्रकार राहुल श्रोती, जाकिर मंसूरी आदि तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। तिंरगा यात्रा ब्लॉक मड़ावरा से होकर थाना, मुख्य बाजार से होकर जूनियर हाईस्कूल मड़ावरा में आकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में हरिशंकर सोनी, नोडल शिक्षक, आशा देवी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा, रहनुमा बानो, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मड़ावरा, प्रमोद नायक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बमौरीकलां,
स.अ. पंकज कुमार, संदीप कुमार, सन्तोष कुमार, बालेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, अरुणलता तिवारी, इमरान खान, जाकिर खान, मानसिंह, अशोक कुमार पंथ, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रफीक खान, निरपत, गणमान्य, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।