विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी की अगुवाई मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी

चित्रकूट।मऊ नगर पंचायत के ब्लाक परिसर कार्यालय से बस स्टैन्ड होते हुऐ तहसील परिसर से ब्लाक मे पूरी हुई । तिरंगा यात्रा मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में निकली गयी । तिरंग यात्रा मे बन्दे मातरम भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे । तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, मऊ उप जिला अधिकारी राकेश कुमार पाठक, क्षेत्राधिकार मऊ मानिकपुर जयकरन सिंह ,खंड विकास अधिकारी रामजी मिश्रा,मऊ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हारून , शारदा अग्रहरि भाजपा व्यापारी युवा नेता ,सामुदायिक स्वा केन्द्र की आशा बहुऐ ब्लाक कर्मचारी दुग्रेश पान्डेय व भाजपा के नेतागण सहित भारी संख्या मे लोगो ने भाग लिया। इसके बाद मऊ मानिकपुर विधायक की अगुवाई में रामनगर ब्लॉक कार्यालय से रामनगर बस स्टैंड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें रामनगर ब्लॉक के वीडियो ओमप्रकाश यादव ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, भाजपा के पदाधिकारी सामिल रहे।