हरियाली तीज के कार्यक्रम में हरियाणा महिला कांग्रेस सुधा भारद्वाज ने की शिरकत*

कूला में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने शिरकत। इस कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था मीनाक्षी सिंगला, मेघा भनोट, रीता गंभीर ने की।

इस मौके पर हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ हर्षोल्लास से इस पर्व को मनाया।

महिलाओं ने मिलकर तीज पर्व के गीत गाए और उनके कदम डीजे पर भी थिरके। सुधा भारद्वाज ने कहा कि हर त्यौहार हमारे देश की संस्कृति की अद्भुत झलक दिखलाते हैं। हमें हर पर्व को धूमधाम से मनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को भारत की संस्कृति के बारे में पता चल सके।

इस अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी सुषमा खन्ना ने इनाम वितरित किये। इस अवसर पर सुमन, सीमा, ममता, सोना, रितिक, पूजा, रितु शर्मा, सिमोना व मीना मौजूद रहे।