ग्रामीणों का सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन,बाजार सुरक्षा की मांग

डीडीयू नगर। गुरुवार सुबह दुल्हीपुर और महाबलपुर के ग्रामवासियों ने दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उनका मुख्य मुद्दा यह है कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से उनके गांवों का बाजार प्रभावित हो सकता है, जो गरीब और असहाय लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ग्रामवासियों ने मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनके बाजारों को सुरक्षित रखा जाए और सुझाव दिया है कि फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना को सर्विस लेन और पाथ-वे के साथ या सिक्स लेन के बजाय बिना सर्विस लेन और पाथ-वे के डिजाइन किया जाए। उन्होंने पं० दिन दयाल उपाध्याय नगर की तरह दुल्हीपुर और महाबलपुर में भी फोरलेन सड़क बनाए जाने और चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली संपत्तियों का मुआवजा 1882-83 के नक्शे के अनुसार दिए जाने की भी मांग की।

धरने में सपा विधायक प्रभु नारायण यादव,सपा जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर,बाबू लाल यादव,कांग्रेस नगर अध्यक्ष राम जी गुप्ता और मोर्चा के पदाधिकारी सहित सैकड़ो का ग्रामीण व अन्य प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ डीडीयू नगर, उप जिलाधिकारी डीडीयू नगर और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और पीएसी भी मौके पर मौजूद थे।