हर घर तिरंगा — तिरंगा यात्रा से सम्बन्धित कार्यक्रम की कार्यशाला बैठक क्या किया गया आयोजन।  पीलीभीत जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने किया संबोधित।

हर घर तिरंगा ? तिरंगा यात्रा से सम्बन्धित कार्यक्रम की कार्यशाला बैठक क्या किया गया आयोजन।
पीलीभीत जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने किया संबोधित।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

भाजपा जिला कार्यालय पर एक जिला कार्यशाला आहुत की गई जिसमें मुख्य अतिथि गुलशन आनन्द (जिला प्रभारी) ने उद्बोधन दिया।जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के एक 112वें संस्करण में कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है ? हर घर तिरंगा अभियान।पिछले कुछ वर्षों से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है।गरीब हो,अमीर हो, छोटा घर हो,बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है।तिरंगे के साथ सैल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का क्रेज भी दिखता है।आपने गौर किया होगा जब कॉलोनी या सोसाइटी के एक ? एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है यानी हर घर तिरंगा अभियान ? तिरंगे की शान में एक यूनियन फैस्टिबल बन चुका है।इसे लेकर अब तो तरह ? तरह की इनोवेशन भी होने लगे हैं।15 अगस्त आते ? आते घर में, दफ्तर में,कार में,तिरंगा लगाने के लिए तरह ? तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं।कुछ लोग तो तिरंगा अपने दोस्तों, पड़ोसियों को बाँटते भी हैं।तिरंगे को लेकर यह उल्लास यह उमंग हम सबको एक ? दूसरे से जोड़ती है।हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पीलीभीत भाजपा 11, 12,13 अगस्त 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में, 12 से 14 अगस्त 2024 महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस ? पास स्वच्छता अभियान, 13 से 15 अगस्त 2024 को भारत माता के वीर सपूतों,महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सहित जन ? जन से सम्पर्क कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के अभियान में जुटेगी।इसके साथ ही 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी पीलीभीत बैंकट हॉल, पीलीभीत में होगी एवं इसके बाद मौन जुलूस पीलीभीत बैंकट हॉल से आरम्भ होकर गाँधी स्टेडियम,पीलीभीत पर समापन होगा।जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मा॰ सांसद, विधायक,ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने ? अपने स्तर से राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने में एवं जनता को प्रोत्साहित करने में सहयोग करेंगे।कार्यक्रम का संचालन आयुष मिश्रा ने किया।बैठक में जिला प्रभारी गुलशन आनन्द, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, गोकुल प्रसाद मौर्य, प्रफुल्ल मिश्रा,जिला महामंत्री लेखराज भारती,दिनेश पटेल, महादेव गाईन,बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द,जिला मंत्री भारतेन्दु सिंह,ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, अशोक शर्मा,नगर पंचायत चेयरमैन निशान्त प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष भाजयुमो चेतन शर्मा, जिलाध्यक्ष अल्प॰मो॰ सतनाम सिंह,जिलाध्यक्ष अनु॰मो॰ शान्ति स्वरूप सोनकर,विधानसभा संयो॰ अंशुमन तिवारी, अनुराग अग्निहोत्री, सत्यपाल वर्मा,अभिनीत पाण्डेय,समस्त जिला पदाधिकारी,समस्त मण्डल अध्यक्ष,मण्डल संयोजक आदि उपस्थित रहे।